इनक्रेडिबल मुंगेर के द्वारा बिहार दिवस के शुभ अवसर पर मुंगेर में पहली बार फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुंगेर के विशिष्ट फोटोग्राफर के द्वारा खींची गई लगभग 200 फ़ोटो तथा चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी पुरानीगंज के अर्चना ऑडोटोरियम के एक हॉल में हुई। प्रदर्शित फ़ोटो में आठ विभिन्न वर्ग चुने गए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ हीरो राजन कुमार के द्वारा किया गया, जो कि चार्ली चैपलिन-2 के नाम से भारत मे प्रसिद्ध है। हीरो राजन कहते है ” अगर आप मुंगेर को एक छत के नीचे देखना चाह्ते है तो मुंगेर फोटो प्रदशनी- २०१९ में जरुर पधरे, यहाँ आने से आपको पता चलेगा आपका मुंगेर कितना खूबसूरत है”।

मुंगेर की गौरव, मुंगेर में बहती गंगा की सुंदरता,सड़क तथा जीवन, मंदिरो और त्याहारों, वन्य जीवन और प्रकृति, मुंगेर की अभिलेखागार, कला और मुंगेर से बहार आठ विभिन्न वर्ग मुंगेर फोटो प्रदशनी- २०१९ में शामिल थे। मुंगेर में बहती गंगा की सुंदरता और पीर पहाड़ जो की मुंगेर की गौरव माना जाता है लोगो ने इनके तस्वीरों को खूब निहारा। तस्वीरों के जरिए ज़िलों को इतिहासिक और पौराणिक कथाओ को दर्शाया गया।

प्रदर्शनी के पहले दिन लगभग 500 लोगो ने मनोहर दृश्यों को आंखों में बसाया।पीर पहाड़ के सूर्योदय से कष्टहरणी की शाम, पूरबसराय के झुग्गी झोपड़ियों के लोगो का जीवन, रास्ते चल रहे रिक्शा-चालको और मुंगेर की कई समस्याओं की कहानी प्रदर्शनी के द्वारा कही गई। साथ ही साथ मुंगेर पूल की सुन्दरता और गंगा सड़क पूल नही चालू होने की कहानी भी यह प्रदर्शनी में देखने को मिला।
प्रदर्शनी में आये हुए मेहमानों ने मुंगेर का यह मनमोहक दृश्य देख कर उत्साहित हो गए और प्रदर्शनी की काफ़ी प्रसंशा की और कइयों ने तो अपनी राय भी दी।मुंगेर फ़ोटोग्राफ़ प्रदर्शनी 2019 में मुकेश, अमन ,बादल, शुभम,प्रेम,आशीष,अमित,सुमन,हर्ष एवम मुंगेर के चुनिंदा फोटोग्राफरों का भरपुर सहयोग मिला।
मुंगेर फ़ोटोग्राफ़ प्रदर्शनी 2019 के टीम और योगदानकर्ता इस प्रकार है ;
भावेश रंजन:
अवि फोटोग्राफी
विनित कुमार सिंह
अभय राज
रूपेश कुमार
स्वाति यादव
आयशा अहमद
नवतेज हिमालय
अलोक आनंद
रंजन कुमार
शिशिर कुमार
राजा गुप्ता
आनंद कुमार
हर्षवर्धन
देव कृष्णम
प्रणव प्रताप
सोना मोहन
आनंद
यिन सभी को बहुत बहुत धन्यवादमुंगेर फ़ोटोग्राफ़ प्रदर्शनी 2019 में भाग लेने के लिए ।